15 अगस्त 2022 को आजादी के 72 साल पूरे हो गये। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
अलाहाबाद के साबरमती आश्रम में 12 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसी दिन
महात्मा गांधी जी ने नमक सत्याग्रह की शुरूआत की थी।
इस महोत्सव को मनाने की तीन प्रमुख वजह हैः- पहला यह कि इसी दिन हमारा देश अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुआ
था। दूसरा यह कि इस आजादी के दौरान कई वीर योद्धाओं ने अपने जान की बाजी लगा दी और अनन्य कष्ट सहे। उन्हे
याद करने की जरूरत हैं। तीसरा यह की हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके है। इन कारणो से आजादी के अमृत
महोत्सव के माध्यम से स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मायने बताने बहुत जरूरी है कि इन 75 वर्षों मे भारत ने क्या
उपलब्धिया हासिल की है।
वर्तमान समय में जो युवा पीढ़ी है जिनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच मे है वह आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के
महत्व को बेहतर ढंग से नही जानती है। कई विचारधाराओं मे बटी यह पीढ़ी गुमराही के एक चौराहे पर खड़ी है। ऐसे
में उसे अपने देश के इतिहास और वर्तमान से जोड़ना बहुत जरूरी है। कहते है कि जो देश अपना इतिहास भूल जाता है
उसका भूगोल बदल जाता है और हुआ भी यही है। कई कुर्बानिया व्यर्थ चली गई तब जबकी देश का विभाजन हुआ।
भारत को आजाद कराने के लिए किन-किन चुनौतियो का सामना करना पड़ा और क्या क्या कुर्बानिया भारत को देनी पड़ी
यह आज की युवा पीढ़ी को जानना जरूरी है। साथ ही यह भी की आने वाले समय में किन चुनौतियों का सामना करना
पड़ेगा । हांलांकि किताबों और स्कूलों में पढ़ाए गए पाठ से उन्हे आजादी मिल जाती है लेकिन वह करीब से इसकी
संघर्ष की कहानी को नही जानते है। इतिहास को बहुत सी बातें पाठ्यक्रम में नही, जिन्हे जानना या बताना जरूरी
है।
भारत को विश्वअर्थव्यवस्था में एक शक्ति माना गया है। भारत में युवाओं की संख्या बहुत अधिक है जो अपनी
काबिलियत से लगातार उन्नति और सफलता के परचम लहरा रही है और देश के विकास में सहयोग कर रही , लेकिन भारत ने
एक बुरी अर्थव्यवस्था का दौर भी देखा है जब आजादी के बाद भारत को बंटवारा झेलना पड़ा और भारत चीन के साथ
युद्ध हुआ। उस समय के बाद भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी थी लेकिन फिर भी लगातार प्रयास के बाद
भारत आज एक बड़ी अर्थव्यवस्था और हर क्षेत्र मे विकास वाला देश बन गया है।
आज भारत एक परमाणु शक्ति होने के साथ ही बड़ी सैन्य शक्ति भी है । यही नही चांद और मंगल पर मानव रहित मिशन
भेजने वाले देशो की सूची मे भारत का भी नाम शामिल है जो कि हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। साथ ही भारत
एकमात्र ऐसा देश है जिसने बहुत ही कम खर्च में मंगल मिशन के लिए पहली ही बार में सफलता प्राप्त की है। बात
की जाए उत्पादन के क्षेत्र की तो इस मामले मे भी भारत ने कई देशो को पीछे छोड़ा है। सबका साथ सबका विकास के
नारे के साथ भारत सरकार लगातार अपनी योजनाओ के माध्यम से लोगो तक सेवाए पहुचाती रहती है। इससे वर्तमान में
भारत की तस्वीर बदल गई है। आज भारत को दुनिया सम्मान और आशा भरी नज़रो से देख रही है। इन सभी बातो पर ध्यान
देना आवश्यक है क्योकि जब आप इन सभी बातो पर ध्यान देंगें तो आपको गर्व महसूस होगा कि आप भारतवासी है। और आप
भारत जैसे देश में पैदा हुए है, इसलिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाना बहुत ज़रूरी है।